{"_id":"642f1484ca23a7bf4806d084","slug":"minister-of-states-car-collided-chain-was-looted-after-beating-the-staff-for-protesting-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-72868-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राज्यमंत्री की कार में टक्कर मारी, विरोध करने पर स्टाफ से मारपीट कर चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राज्यमंत्री की कार में टक्कर मारी, विरोध करने पर स्टाफ से मारपीट कर चेन लूटी
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप की फॉरच्यूर्नर कार में दूसरी कार में सवार युवकों ने साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज्यमंत्री की कार डिवाइडर में जाकर टकरा गई। हादसे के दौरान राज्यमंत्री कार में सवार नहीं थे। उन्हें संजय नगर स्थित घर पर छोड़कर ड्राइवर, अर्दली और समीक्षा अधिकारी पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस लौट रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर कार में सवार चार आरोपियों ने उनके स्टाफ के साथ मारपीट की और चेन लूट ली। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास हुआ, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गए। उनके ड्राइवर ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बाराबंकी के गांव सनौजी के रहने वाले राजा श्रीवास्तव राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के ड्राइवर हैं। राजा श्रीवास्तव का कहना है कि दो अप्रैल की शाम करीब साढ़े सात बजे वह संजयनगर सेक्टर-23 से पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन जा रहे थे। वह कविनगर थानाक्षेत्र में शिलर इंस्टीट्यूट के पास पहुंचे तो गलत दिशा में आर रही एक कार ने साइड में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार के तीन बैलून खुल गए। हादसे में राज्यमंत्री के समीक्षा अधिकारी रामबाबू के कंधे में फ्रैक्चर हो गया, जबकि ड्राइवर राजा श्रीवास्तव और अर्दली को भी चोटें आईं। राजा श्रीवास्तव के मुताबिक हादसे के बाद विपरीत दिशा से आ रही कार से चार युवक बाहर निकले और गाली-गलौज कर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने जेब से 5 हजार रुपये और गले से सोने की चेन भी लूट ली।
इसके बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। राज्यमंत्री की कार में टक्कर मारने वाली कार नौ सेना के अफसर के ससुर की बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते प्रयास शुरू हुआ। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे की गलती की बात कही। इसके बाद समझौता विफल हो गया और कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि कार में सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।