फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mini bus collided with a car on NH 9, an old man died

Ghaziabad News: एनएच नौ पर मिनी बस ने कार में टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mini bus collided with a car on NH 9, an old man died
गाजियाबाद। एनएच नौ स्थित डासना ओवरब्रिज के नजदीक सोमवार की सुबह कार में पीछे से आई मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शांतिलाल (80) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। कार मालिक ने मिनी बस चालक के खिलाफ मसूरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कार में सवार शांतिलाल, मंजूद जैन और पूर्वी जैन निवासी ईस्ट ऑफ कैलाशपुरी नई दिल्ली चालक राज हसन निवासी महाराजपुर के साथ मेरठ की ओर जा रहे थे। कार की स्पीड़ काफी कम थी। इसी बीच नोएडा से सवारियों भरकर हापुड़ जा रही मिनी बस ने कार की बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही कार और मिनी बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। कार की पिछली सीट पर बाई ओर बैठे शांतिलाल मिनी बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाइवे पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन से उठाकर साइड कराया। हादसे के बाद मिनी बस चालक बाबूगढ छावनी जनपद हापुड निवासी पिंटू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सवारियों ने अन्य वाहनों से हापुड़ की ओर रवाना किया और मिनी बस कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, मिनी बस की टक्कर से मंजू जैन और पूर्वी जैन भी मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed