फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Millionaire's just a car near Bansal

करोड़पति बंसल के पास है सिर्फ एक कार

Fri, 20 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Millionaire's just a car near Bansal
कार बंसल - फोटो : अमर उजाला

शहर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल के पास अपनी सिर्फ एक कार, 76 ग्राम सोने के जेवरात और करोड़ों की जमीन है। इसी प्रकार उनकी पत्नी के पास 460 ग्राम सोने के जेवरात और लाखों का बैंक बैलेंस है। विगत पांच साल के दौरान सुरेश बंसल ने करीब पौने दो करोड़ की संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र के साथ ही पेश किए गए घोषणा पत्र में विधायक सुरेश बंसल ने अपनी चल-अचल संपत्ति का भी खुलासा किया। विधायक ने बताया कि है उनके पास 2011 मॉडल की एक इनोवा कार है। जबकि 76 ग्राम सोने के जेवरातों की वर्तमान बाजार कीमत 2.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इसी प्रकार उनकी पत्नी मिथलेश के पास 460 ग्राम सोेने के जेवरातों की कीमत भी 13.34 लाख रुपये है। साथ ही उन्होंने 38 लाख किसी को उधार दे रखे हैं, जबकि उनकी पत्नी ने करीब 2.47 करोड़ रुपये उधार दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल की विधायकी में 74 वर्षीय सुरेश बंसल ने पौने दो करोड़ की संपत्ति अर्जित की, जबकि उनकी पत्नी की संपत्ति में 37 लाख रुपये की वृद्धि हुई है। विधायक के पास पांच साल में नकदी भी कम हुई है। 2012 में जहां उनकेपास 4.07 लाख रुपये की नकदी थी, वहीं 2017 में उनके पास मात्र 1.17 लाख रुपये की ही नकदी रह गई।

गणित से एमएससी करने वाले सुरेश बंसल के बैंक में 39.71 लाख रुपये हैं। हां, इन पांच साल में कृषि भूमि दो हेक्टेयर से अधिक बढ़ गई है। वर्तमान में उनके पास 9.391 एकड़ जमीन है।

सुदेश का पैसा बढ़ा और अपराध का ग्राफ भी
मोदीनगर से रालोद विधायक सुदेश शर्मा के पास जहां
नकदी बढ़ी है, वहीं उन पर कई मुकदमे भी दर्ज हो गए हैं। उन्होंने स्वार्जित संपत्तियों में 1.28 करोड़ की कमाई की है। हालांकि पति-पत्नी दोनों के पास ही नकदी की कमी आई है। विधायक के पास पहले 35 हजार कैश था, जो अब 19 हजार ही रह गया है।

उनकी पत्नी अंजू शर्मा के पास 40 हजार रुपये थे, जो अब घटकर 18 हजार रुपये रह गए हैं। बैंक में 26.89 लाख जमा हैं। जबकि 2012 में सिर्फ 5.34 लाख ही बैंक एकाउंट में थे। उनके दो बेटों के पास भी लाखों रुपये हैं। करण शर्मा के पास 17.18 लाख और अर्जुन शर्मा के पास 12.37 लाख रुपये हैं।

विधायक बनने के बाद सुदेश शर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। जानलेवा हमला करने, बलवा कराने, धमकी देने की धाराओं में यह मामले दर्ज हुए हैं। सभी मामले गाजियाबाद कोर्ट में विचाराधीन हैं।

वहाब चौधरी के पास घट गया सोना
मुरादनगर से बसपा विधायक वहाब चौधरी को इस बार पार्टी ने मोदीनगर से प्रत्याशी बनाया है। वहाब के घोषणा पत्र से पता चलता है कि उनके पास न केवल नकदी, संपत्ति बल्कि सोना भी कम हो गया है। वर्तमान में उनके पास नकदी के रूप में 25 हजार रुपये है, जबकि इसके पहले नकदी करीब ढाई लाख थी।


2012 में उनके पास 20 तोला सोना था, जो अब घटकर मात्र पांच तोला ही रह गया है। उनकी वहीं पत्नी छम्मी चौधरी का भी सोना तीस तोले से घटकर बीस तोला रह गया है। पहले 7.80 करोड़ की भू संपत्ति उनके पास थी, लेकिन अब नए शपथ पत्र में उनके पास 5.50 करोड़ की ही संपत्ति रह गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed