फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Millet laddu will be given to children from next month

Ghaziabad News: अगले महीने से बच्चों को दिया जाएगा बाजरे का लड्डू और भुने चने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Millet laddu will be given to children from next month
गाजियाबाद। मिड-डे-मील के तहत प्राथमिक स्कूल के बच्चों को प्रत्येक बृहस्पतिवार को पूरक पौष्टिक आहार दिया जाएगा। इसके तहत बच्चों को बाजरे व चौलाई का लड्डू, भुने चुने, गजक, गुड़ सहित मूंगफली या तिल की चिक्की दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। अभी यह आहार मार्च तक दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को अभी मिड-डे-मील के मैन्यू के तहत पूरे सप्ताह भोजन दिया जाता है। जिसमें रोटी-सब्जी, दूध, फल, दाल-चावल, सोयाबीन युक्त तहरी, दाल-रोटी दी जाती है। इसमें सोयाबीन और दाल की बड़ी का प्रयोग जरूरी है। इसके साथ ही अब बच्चों को अतिरिक्त आहार के तौर पर बाजरे व चौलाई का लड्डू, भुने चुने, गुड़ आदि दिया जाएगा।
विज्ञापन

मिड-डे-मील के जिला समन्यवक टिंकू कंसल ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे पर पांच रुपये खर्च किए जाएंगे। इस आहार पर 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार खर्च करेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक पदार्थ उपलब्ध कराना है। बच्चों को यह आहार नवंबर महीने से प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिया जाएगा। फिलहाल यह योजना मार्च तक जारी रहेगी। इससे जिले के करीब 40 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पौष्टिक आहार का मैन्यू
बाजरे का लड्डू, चौलाई का लड्डू, भुने चने, मूंगफली की चिक्की, गुड़, तिल की चिक्की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed