फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Milkman who shot himself arrested

Ghaziabad News: खुद पर गोली चलवाने वाला दूधिया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Milkman who shot himself arrested
लोनी। निठोरा गांव के सामने दूधिया को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दूधिया को ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने विपक्षी को फंसाने के लिए अपने भांजे से और उसके एक साथी के साथ मिलकर गोली चलवाई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने घटना का राजफाश किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 13 मई को निठोरा गांव के सामने सिरोली गांव निवासी दुधिया सतपाल उर्फ सचिन के पैर में गोली लगी थी। सचिन के भाई तेजवीर ने विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए लोनी थाने में रजत, प्रशांत निवासी बागपत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना में टीम का गठन किया था। टीम ने घटना का खुलासा करते हुए सतपाल उर्फ सचिन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो सतपाल उर्फ सचिन अपने भांजे और उसके एक साथी के साथ बात करते हुए नजर आए। दोनों घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर थे। इसके बाद अन्य कैमरे और देखे। कॉल डिटेल और अन्य डाटा खंगाला गया, जिसमें पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस ने सतपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि विपक्षियों को फंसाने के उद्देश्य से षड्यंत्र रचकर खुद को गोली लगवाई है। पूछताछ में सतपाल ने बताया कि उनका रजत और प्रशांत के साथ भैंसों का व्यापार व रकम का लेनदेन था। एक फैसले में सतपाल को रजत और प्रशांत को अपनी भैंस व रुपये देने थे। रुपये न देने पड़ें इसके लिए रजत और प्रशांत को फंसाने के लिए भांजे व उसके साथी बंटी के साथ मिलकर षडयंत्र रचा।
विज्ञापन


बंटी पांच माह पहले हत्या के मुकदमे में जेल से छूट कर आया :

एसीपी ने बताया कि बागपत निवासी बंटी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। कुछ समय पूर्व उसने अपने ही गांव के एक व्यक्ति की ईंट से पीट कर हत्या की थी। हत्या के मामले में वह जेल गया था। करीब चार से पांच माह पहले ही वह जेल से छूट कर आया है। वहीं, सतपाल के भांजे का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 दिनों तक थाने के चक्कर काटे

गोली लगने के बाद सतपाल को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से छूटने के बाद वह लोनी थाने आने लगे। वह विपक्षियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। शुक्रवार तक वह विपक्षियों पर आरोप लगाते हुए लोनी थाने में गिरफ्तारी के लिए आए। शनिवार को पुलिस के पास सतपाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्रित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed