{"_id":"572a46814f1c1bdf795cd7eb","slug":"mid-day-meal-featured-on-the-news-of-the-milk-adulteration","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के दूध में मिलावट की खबर पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के दूध में मिलावट की खबर पर छापा
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
Updated Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी सबलू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में मिड-डे मील के दूध में मिलावट की सूचना पर एसडीएम लोनी ने बुधवार को छापेमारी की। हालांकि, एसडीएम लोनी ने फूड इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर सैंपलिंग नहीं कराई। वहीं, मौके पर सैंपलिंग नहीं होने से गांव के लोगों में रोष है।
बुधवार सुबह गढ़ी सबलू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के इंचार्ज सतपाल सिंह ने एसडीएम लोनी को बच्चों को वितरित किए गए दूध में पानी की मात्रा अधिक होने की शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम लोनी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दूध और खिचड़ी की जांच की। उन्होंने मिड-डे मील देने के लिए अनुबंधित संस्था जन चेतना जागृति का लाइसेंस कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। स्कूल के बाद वह रामेश्वर पार्क कालोनी स्थित संस्था के किचन पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम के आने की भनक लगने पर सभी कर्मचारी मौके से भाग निकले। वहीं, लोगों का आरोप है कि एसडीएम ने दूध का सैंपल नहीं लिया। संस्थाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है और कार्रवाई हो जाए तो नाम बदल कर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं।
वहीं, एसडीएम जयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई। मौके पर दूध खराब मिला। संस्था के लाइसेंस कैंसल करने का आदेश दिया है।