फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mercury drops by five degrees due to rain and easterly winds; weather turns cool

Ghaziabad News: बारिश और पुरवाई से पांच डिग्री लुढ़का पारा, ठंडा हुआ मौसम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops by five degrees due to rain and easterly winds; weather turns cool
गाजियाबाद। बारिश और पुरवाई के चलते शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से दिनभर मौसम ठंडा व सुहावना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने भी शनिवार को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की थी। इसी के अनुरूप सुबह साढ़े आठ बजे वातावरण में नमी 95 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर बादल और हवा के कारण गर्मी का असर कम रहा। शाम को बारिश से मौसम और भी खुशनुमा हो गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह अधिकतम तापमान में करीब 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ा है। पुरवाई हवा और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आई। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आज हो सकते हैं बारिश के एक या दो दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 29 और 30 सितंबर को भी आंशिक बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। एक अक्तूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ और दो अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed