फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mentally unstable youth beaten up; aunt who came to his rescue also thrashed.

Ghaziabad News: मानसिक विक्षिप्त युवक से मारपीट, बचाने आई मौसी को भी पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mentally unstable youth beaten up; aunt who came to his rescue also thrashed.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित शहीद नगर कॉलोनी निवासी मानसिक विक्षिप्त अमन और उनकी मौसी जैतून को पीटने के आरोप में पुलिस ने कॉलोनी के ही छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पीड़ित के पड़ोसी शाहरुख, कैफ, दिलावर, फरमान, उनके भांजे जैद व जुनैद हैं। विवाद दो अगस्त का है और तीन अगस्त की रात मामला दर्ज किया। दर्ज मामले में पीड़ित मां वकीला ने बताया कि उनका बेटा अमन मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। दो अगस्त की दोपहर वह घर के बाहर बैठा था। उसी समय आरोपी उसके पास पहुंचकर उसे पागल कहकर चिढ़ाने लगे और विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। बेटे की चीख सुनकर उनकी बहन जैतून घर से बाहर आईं और बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed