फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mentally ill girl's drama continued for the second day, sent to hospital

Ghaziabad News: मानसिक रूप से बीमार युवती का दूसरे दिन भी चला ड्रामा, भेजी गई अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill girl's drama continued for the second day, sent to hospital
कौशांबी। थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 में मानसिक रूप से बीमार युवती ने रविवार को दूसरे दिन भी हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह सड़क पर बैठकर वाहनों को रोकने लगी। यातायात रुकने से वहां जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पिंक बूथ से और हल्का इंचार्ज वैशाली मौके पर पहुंचे। युवती की मां को बुलाकर पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती के ड्रामे का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवती नोएडा के एक स्कूल की बस में चढ़कर हंगामा करती तो कुछ देर बाद गाड़ी के आगे खड़ी होकर उसे बोनट से पीछे धकेलती नजर आ रही थी। इस बीच युवती ने दूसरी स्कूल बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने समझदारी से बस साइड से निकाल ली थी। वीडियो में युवती एक कार के बोनट पर चढ़कर ड्रामा करती भी नजर आई थी।
विज्ञापन

रविवार दोपहर युवती फिर से बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गई। वह लोगों को जबरन रोकने लगी। शुरुआत में लोग उसकी बीमारी को नहीं समझ पाए थे लेकिन सूचना पर पिंक बूथ से पुलिस और हल्का इंचार्ज ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। फिर उसकी पहचान करके मां को बुलाया गया। मां के आने पर पुलिसकर्मियों ने उसे शाहदरा के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि दो दिन से युवती यातायात रोककर लोगों को परेशान कर रही थी। उसे अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भेज दिया है। इस घटना में युवती की मां ने बात करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed