{"_id":"698cb9bcc862477dfc0f75b0","slug":"memorandum-submitted-to-acmo-for-not-getting-payment-on-time-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-821587-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: समय पर भुगतान न मिलने पर एसीएमओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: समय पर भुगतान न मिलने पर एसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपने मानदेय के समय पर भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिला इकाई ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर बताया कि प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी एनएचएम के तहत तैनात हैं जिनका समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सभी कर्मियों का वेतन जारी किया जा चुका है।
बुधवार को दिए ज्ञापन में कहा कि एसएनए स्पर्श पोर्टल लागू होने के बाद से भुगतान प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है। इससे कई कर्मी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। कुछ जिलों में तो आत्महत्या के प्रयास जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि हर माह की सात तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए और लंबित भुगतान तुरंत जारी किया जाए। साथ ही, तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को हल करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर भुगतान नहीं हुआ तो वे नो पे, नो वर्क के तहत विरोध-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष हिमानी कौशिक और जिला महामंत्री डॉ. चेतन वर्मा व डॉ. प्रमोद त्यागी सहित अन्य लोग शामिल थे।