{"_id":"633ddec7ffd68f3fab15d141","slug":"melal-ghaziabad-news-gbd2455708147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने जीते दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने जीते दो कांस्य पदक
सार
राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने जीते दो कांस्य पदकगाजियाबाद।वहीं, टीम स्पर्धा का स्वर्ण भी साक्षी ने प्रनीत कौर, अदिति की मदद से भारत की झोली में डाला।अगस्त 2021 में साक्षी ने पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर दमदार आगाज किया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने जीते दो कांस्य पदक
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज साक्षी चौधरी का विजयी अभियान लगातार जारी है। गुजरात अहमदाबाद में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में साक्षी ने दो कांस्य पर निशाना लगाया। साक्षी ने पहला कांस्य पदक एकल स्पर्धा में हासिल किया। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए दूसरा कांस्य पदक मिश्रित टीम स्पर्धा में साथी खिलाड़ी प्रवीण के साथ हासिल किया।
साक्षी की जीत पर परिवार में एक ओर जश्न का माहौल रहा, दूसरी ओर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। राष्ट्रीय खेलों में पहले साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीते मई माह में ईराक में हुई एशिया विश्व तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता में एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं, टीम स्पर्धा का स्वर्ण भी साक्षी ने प्रनीत कौर, अदिति की मदद से भारत की झोली में डाला। उससे पहल थाईलैंड के फुकेट में एशिया कप के पहले चरण में साक्षी ने एकल स्पर्धा में स्वर्ण और टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
अगस्त 2021 में साक्षी ने पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर दमदार आगाज किया था। वर्तमान में साक्षी देश के टॉप पांच महिला तीरंदाज खिलाड़ियों में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं से पहले साक्षी ने राष्ट्रीय स्तर पर जनवरी 2021 में हैदराबाद में हुई नेशनल रैकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। 2021 नवंबर में सोनीपत हरियाणा साई सेंटर में हुए खेलो इंडिया के पहले सत्र में जूनियर वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीत काबिलियत दिखाई थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतने के बाद साक्षी के चिरंजीव विहार स्थित घर पर बड़ी संख्या में लोग बधाई देने पहुंचे। साक्षी की सफलता के पीछे उनकी मां शशि चौधरी का बड़ा त्याग और परिश्रम शामिल है।