फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meeting with BSA, demand raised to rectify irregularities

Ghaziabad News: बीएसए से मिलकर अनियमितताओं में सुधार लाने की उठाई मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Meeting with BSA, demand raised to rectify irregularities
गाजियाबाद। पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए ओपी यादव से मिलकर आरटीई के नए सत्र की चयन प्रक्रिया और शिकायतों के निस्तारण के लिए विचार साझा किए। साथ ही गंभीर अनियमितताओं पर चिंता व्यक्त करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



मंगलवार को एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि जिले में कुल विद्यालयों की संख्या 1871 दिखाई जा रही है, जिनमें से 562 विद्यालय बंद होने के बावजूद पोर्टल पर सक्रिय दिखाए गए हैं। इन विद्यालयों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही न होने पर अभिभावकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि बंद स्कूलों को सूची से हटाया जाए, विद्यालयों की भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, विद्यालय मैपिंग में भारी गड़बड़ी पाई जा रही है इसमें सुधार की आवश्यकता है। बताया कि आरटीई ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी समस्याएं बढ़ गई हैं। वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है। ऐसे में ओटीपी नहीं आ रहा है। साथ ही दस्तावेज अपलोड करने में भी समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि बंद विद्यालयों के लिए जांच टीम गठित की जाएगी, गलत मैपिंग जल्द सुधारी जाएगी। इसके साथ ही पोर्टल संबंधित त्रुटियों को उच्च स्तर पर भेजकर त्वरित समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव (आरटीई प्रभारी),पवन कुमार शर्मा, कौशल, कौशलेंद्र, नरेश कुमार, राहुल, नवीन कुमार, मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed