Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire breaks out in shanties in Krishna Nagar; 12 huts reduced to ashes

Ghaziabad News: कृष्णा नगर में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 12 झोपड़ियां जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in shanties in Krishna Nagar; 12 huts reduced to ashes
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित सादिक नगर के कृष्णा नगर में मंगलवार को झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर 10 से 12 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन फायर टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम सुबह 11:04 बजे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एफएसओ कोतवाली तीन फायर टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने एमएफई की मदद से होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। झुग्गियों में आग तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।
विज्ञापन




आग के आसपास आबादी वाला क्षेत्र और बड़ी संख्या में अन्य झुग्गियां भी मौजूद थीं। दमकल विभाग की तत्परता से आग को आसपास की झुग्गियों और आबादी तक फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed