{"_id":"6824c15c9a2c978e5400d123","slug":"mary-kom-boosted-morale-by-reaching-hapur-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बॉक्सिंग अकादमी खोलने की तैयारी, मैरी कॉम ने हापुड़ पहुंचकर बढ़ाया हौसला; बोलीं- अकादमी से निखरेगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बॉक्सिंग अकादमी खोलने की तैयारी, मैरी कॉम ने हापुड़ पहुंचकर बढ़ाया हौसला; बोलीं- अकादमी से निखरेगी प्रतिभा
Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
सार
विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम ने हापुड़ पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हापुड़ के युवाओं में अद्भुत प्रतिभा है। मुक्केबाजी की अकादमी से प्रतिभा निखरेगी।
विज्ञापन
विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियन मुक्केबाज व पद्मश्री विजेता मैरी कॉम ने कहा कि हापुड़ में मुक्केबाजी की अकादमी खोलने की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में आज यहां आना हुआ है। हापुड़ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें अच्छा मंच और दिशा देने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
दरअसल, हापुड़ की कनेक्टीविटी बेहद खास है, जहां कई जिलों से युवा आसानी से आ जा सकते हैं। मैरी कॉम अकादमी की लोकेशन आदि देखने के लिए हापुड़ पहुंची। इस दौरान वह सपा नेता ललित सिंह के फार्म हाऊस पर भी गई, जहां उन्होंने खिलाडिय़ों को अच्छा संदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढऩा चाहिए। विषम परिस्थिति में भी विचलित नहीं होना चाहिए, बल्कि सकारात्मक और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढऩा चाहिए। मैरी कॉम ने कहा कि खेलों से जुड़ी अकादमी जिले के अंदर जितनी अधिक हों उतना अच्छा है। हापुड़ के लोगों को युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
मैरी कॉम ने अपने जीवन से जुड़े संघषों पर भी चर्चा की। बता दें कि मैरी कॉम मोस्ट इंटरटेनिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर, पद्म भूषण, इंडिया ऑफ द इयर स्पेशल अचीवमेंट के सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं।