{"_id":"6554fc5ab1b7740aca089975","slug":"married-woman-committed-suicide-in-bulandshahr-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने डायरी में लिखी दर्द भरी दास्तान: ससुराल वालों ने पीटा, प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने डायरी में लिखी दर्द भरी दास्तान: ससुराल वालों ने पीटा, प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
Wed, 15 Nov 2023 10:45 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 15 Nov 2023 10:45 PM IST
सार
बुलंदशहर में एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी है। महिला का शव मायके में फंदे से लटका मिला। बार बार ससुराल वालों की ओर से फोन पर परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलुंदशहर में सिकंदराबाद के कोतवाली क्षेत्र के गांव जौली में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि बीते 20 दिन से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। आरोपी ससुराल वाले बार-बार फोन कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
गांव जौली निवासी जय कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनम की शादी करीब डेढ़ साव पहले नोएडा क्षेत्र निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के रूप में कार और नकदी की मांग कर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। करीब 20 दिन पहले आरोपी ससुरालियों ने पिटाई कर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद से वह उनके साथ मायके में ही रह रही थी। ससुराल वालों ने उसे मायके में भी सुकुन से नहीं रहने दिया और फोन कर लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फोन कर मानसिक प्रताड़ित किया। इसके बाद उसने तनाव में आकर घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना के समय परिजन पड़ोस में गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटका हुआ देखा। उन्होंने अन्य परिजनों की मदद से शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि बेटी ने डायरी में ससुराल वालों के उत्पीड़न के बारे में लिखा है। सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।