{"_id":"68506c7a6e28b74eb60b268a","slug":"many-officers-of-the-corporation-were-transferred-to-other-districts-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-658813-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निगम के कई अधिकारियों के गैर जनपद हुए तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निगम के कई अधिकारियों के गैर जनपद हुए तबादले
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गाजियाबाद। नगर निगम में तैनात कई अधिकारियों के तबादले गैर जनपद कर दिए गए हैं। शासन की ओर से तबादला आदेश निगम में पहुंचने के बाद वर्षों से जमे अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, अधिशासी अभियंता कामाख्या प्रसाद आनंद को प्रमोशन का तोहफा मिला है। वह अब गाजियाबाद नगर निगम के जीएम जलकल बना दिए गए हैं।
कविनगर जोन के कर अधीक्षक आशुतोष कुमार का तबादला नगर निगम सहारनपुर में किया गया है। निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुनील कुमार मौर्य का तबादला वाराणसी हुआ है। गोरखपुर नगर निगम में तैनात कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय का तबादला गाजियाबाद निगम में किया गया है। गोरखपुर निगम में तैनात कर अधीक्षक बृजेंद्र कुमार लाल का तबादला गाजियाबाद निगम में हुआ है। राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर दास को नगर पालिका चांदपुर भेजा गया है। कर अधीक्षक राम शंकर का तबादला नगर निगम गोरखपुर के लिए हुआ है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक विजय नारायण मौर्य का तबादला नगर निगम शाहजहांपुर के लिए हुआ है। सहायक लेखाधिकारी जेपी सिंह का तबादला मुरादाबाद कर दिया गया है। शासन की ओर से सभी अधिकारियों को नए स्थान पर कार्यभार संभालने के आदेश दिया गया है।