फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mandola Vihar planning application for the plot today

मंडोला विहार योजना में आज से प्लॉट के लिए करें आवेदन

Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mandola Vihar planning application for the plot today
घर - फोटो : अमर उजाला
प्लॉट लेकर अपना मकान बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद, मंडोला विहार योजना में पहली बार प्लॉटों की योजना लांच करने जा रहा है। मंगलवार से इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। परिषद द्वारा चिन्हित बैंकों के अलावा लोग परिषद की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

     
आविप की करीब तीन हजार एकड़ की मंडोला विहार योजना में अब तक चार मंजिला आसरा-सपना और 10 मंजिला योजना लांच की गई है। मगर पहली बार प्लॉटों की योजना लांच हो रही है। इसके तहत 80 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर तक के 300 प्लॉटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


योजना के सर्किल रेट 23000 रुपये प्रतिवर्ग मीटर के हिसाब से ही प्लॉटों की कीमत रखी जाएगी। आवास आयुक्त आरपी सिंह ने बताया के योजना को गति देने के लिए पहली प्लॉटों की स्कीम लांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए लोग छह दिसंबर से 10 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। अगर इस बीच पूरे आवेदन नहीं आते तो रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ाया जा सकता है।  बता दें कि परिषद के पास लैंड बैंक की कमी के चलते पिछले करीब 10 साल से कोई भी प्लॉट की योजना लांच नहीं की गई थी।

मगर मंडोला विहार में लोगों के कम रुझान को देखते हुए परिषद ने पहली प्लॉटों की स्कीम लांच की है। योजना में छोटे से लेकर बड़े प्लॉट रखे गए हैं जिससे सभी वर्ग के लोग इन्हें खरीद सकें।  

   
- ये होंगे प्लॉट के साइज      
साइज                                              संख्या      
80- 122 वर्गमीटर                            100      
123- 162 वर्गमीटर                            100      
163- 200 वर्गमीटर                           100      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed