फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man who cheated BJP leader's son arrested from Hyderabad

Ghaziabad News: भाजपा नेता के बेटे से धोखाधड़ी करने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Man who cheated BJP leader's son arrested from Hyderabad
गाजियाबाद। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमालुद्दीन अलवी के बेटे के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सिहानी गेट पुलिस ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन निवासी आरोपी पर भाजपा नेता ने प्लास्टिक दाने का कच्चा माल देने की एवज में 14.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही चेक बाउंस का मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

अप्लसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमालुद्दीन अलवी ने अंबेडकर चौक पर प्रेसवार्ताकर बताया कि उनका बेटा समीर अलवी हिंडन विहार में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री चलाता है। कच्चा माल देने के लिए आरोपी ने उनके बेटे समीर अलवी से संपर्क किया। आरोप है कि कच्चा माल आपूर्ति करने की एवज में जीएसटी और सिक्योरिटी के रूप में 11.65 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद भी कच्चा माल आपूर्ति नहीं किया। आरोप है मॉल आपूर्ति करने का वादा करके कुल 14 लाख 29 हजार 950 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ले लिए। इसके बाद भी माल आपूर्ति नहीं किया। तकादा करने पर आरोपी ने कच्चा माल देने से इन्कार कर दिया और भुगतान की एवज में उन्हें दो चेक दिए जो खाते में लगाने पर बाउंस हो गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए। इसके बाद सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हैराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज है, वारंट जारी होने पर सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed