फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband who went to his in laws house to convince his wife stabbed himself in neck with a blade in Ghaziabad

UP: पति भूल गया कि वह ससुराल आया है... दो महीने से मायके में रह रही पत्नी के सामने की ऐसी हरकत, सब रह गए दंग

Tue, 08 Apr 2025 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने युवक के बयान लिए हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला करीब दो माह से मायके में रह रही है।

विज्ञापन
Husband who went to his in laws house to convince his wife stabbed himself in neck with a blade in Ghaziabad
पति-पत्नी विवाद - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद अपनी ही गर्दन पर ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कॉलोनी निवासी महिला की शादी नोएडा में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। महिला करीब दो माह पहले अपने मायके आ गई थी। सोमवार को पति बातचीत करने पत्नी के पास पहुंचा था। बातचीत के दौरान झगड़ा होने की वजह से पति ने जेब से ब्लेड निकालकर अपनी ही गर्दन पर चला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचने पर परिजन व आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने घायल के बयान लिए हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है, लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- UP: रील प्रेमी महिला ने सड़क हादसे को बताया चेन लूट का प्रयास, वीडियो डाल सुनाई झूठी कहानी, अब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed