फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   man kept woman in live-in saying himself unmarried woman killed herself after coming to know reality

पहले दिया और फिर खाया धोखा: युवक ने कुंवारा बताकर लिव इन में रखा, सच पता चला तो दो बच्चों की मां ने दे दी जान

Tue, 11 Apr 2023 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

मेरठ की रहने वाली महिला की शादी करीब 15 साल पहले मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से हुई थी। उनके पांच और 10 साल के दो बेटे हैं।

विज्ञापन
man kept woman in live-in saying himself unmarried woman killed herself after coming to know reality
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ डूंडाहेड़ा में लिव इन में रही, लेकिन यहां भी धोखा मिला। खुद को अविवाहित बताकर महिला को लिव इन में रखने वाले प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके कुछ महीने बाद युवक अपनी दूसरी पत्नी को भी घर में ले आया। इससे तनाव में आई महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की बहन ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मेरठ की रहने वाली महिला की शादी करीब 15 साल पहले मुजफ्फरनगर के व्यक्ति से हुई थी। उनके पांच और 10 साल के दो बेटे हैं। महिला की बहन का कहना है कि करीब ढाई साल पहले लालकुआं के पास रहने के दौरान उसकी बहन नोएडा की रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करती थी। यहां उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के ही एक युवक मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने खुद को अविवाहित बताया था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर लिव इन में रहने लगे। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोपी ने उसकी बहन पर दबाव बनाकर पति और बच्चों को भी छुड़वा दिया। महिला की बहन का कहना है कि आरोपी ने उसकी बहन के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद जब भी वह शादी करने का दबाव बनाती तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर चुप करा देता था।

विज्ञापन

करीब छह महीने पहले उसे पता चला कि वह युवक शादीशुदा है और उसकी पत्नी दूसरी जगह रहती है। इसके बाद वह अपनी पत्नी को भी डूंडाहेड़ा में ही ले आया ओर दोनों महिलाओं को एक साथ रखने लगा। आरोप है कि युवक और उसकी पत्नी उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और अक्सर उसकी पिटाई करते थे। बीते रविवार को भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी बहन ने फंदा लगा दिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed