फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Main accused of Pankaj's murder nine days ago, Prashant and his father with a bounty of 25 thousand rupees have been arrested

Ghaziabad News: नौ दिन पूर्व हुई पंकज की हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी प्रशांत व उसका पिता गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Main accused of Pankaj's murder nine days ago, Prashant and his father with a bounty of 25 thousand rupees have been arrested
मुरादनगर। नौ दिन पहले धेदा गांव में हुई पंकज की हत्या के मुख्य आरोपी प्रशांत उर्फ कबूतर व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिटाई का बदला लेने के लिए घर में घुसकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश पंकज अपने पिता के साथ गौतमबुद्वनगर के बिसरख के एक अस्पताल में पैर में प्लास्टर कराने के लिए आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने घेराबंदी करके प्रशांत कुमार व उसके पिता पवन कुमार निवासी गांव चितौड़ा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद की गई है। नामजद फरार आरोपी विक्की की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की थी हत्या

पुलिस पूछताछ में प्रशांत कुमार उर्फ कबूतर ने बताया कि गांव धेदा निवासी रोहित कुमार ने मेरे खिलाफ डेढ़ साल पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराकर खुद गवाह बन गया था। 7 जून को ठेके पर बीयर पीने के दौरान रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। मेरे व साथियों को काफी चोट आई थी। उसी दिन तय कर लिया था कि रोहित की हत्या करनी है। 8 जून को रोहित को मारने के लिए उसके घर में घूसे थे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बावजूद भी कई राउंड फायरिंग कर दी। गोली रोहित के भाई पंकड व उसकी मां गुड्डी को जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान बदलकर करा रहा था इलाज

मां बेटे को गोली मारने के बाद प्रशांत ने मकान की छत से छलांग लगा दी थी। इस दौरान उसके पैर में फैक्चर आ गया था। हत्या करने के बाद वह अपने घर पहुंचा। इसके बाद पिता पवन कुमार उसका लोकेशन बदल बदलकर इलाज करा रहे थे। मंगलवार को नोएडा में जब प्लास्टर कराने पहुंचे तो पकड़े गए।


यह था मामला

8 जून की रात को गांव धेदा में घर में घुसकर कार सवार बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग कर दी थी। गोली पकंज व उनकी मां गुड्डी को जा लगी। पंकज की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि गुड्डी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस मामले में मृतक के पिता पिंटू ने प्रशांत उर्फ कबूतर, विक्की उर्फ चेटी निवासी चितौड़ा व सन्नी यादव निवासी गांव सुराना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस प्रशांत व सन्नी को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशांत व विक्की पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed