{"_id":"6897a2b5b0a62fcefc094bca","slug":"made-notes-from-chemicals-and-deceived-people-by-promising-double-profit-cheated-people-of-rs-8-lakh-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-8472-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: केमिकल से नोट बनाकर दोगुना लाभ का दिया झांसा, आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: केमिकल से नोट बनाकर दोगुना लाभ का दिया झांसा, आठ लाख ठगे
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के शहीद नगर निवासी निजी कंपनी कर्मी दिलशाद अली से उन्हीं के पुराने दोस्त अनीश और उसके साथियों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने केमिकल से नकली नोट बनाकर रकम दोगुना करने का झांसा दिया था। ठगी 25 जून 2025 को हुई जब आरोपी पीड़ित को राजनगर एक्सटेंशन की पैराडाइस हाइट्स स्थित फ्लैट में ले गए। पुलिस ने अनीश, उसके दोस्त शौकीन चौधरी, भाई साजिद, महिला हिमांशी समेत सात लोगों को मुकदमे में नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दर्ज मुकदमे में दिलशाद अली ने बताया कि 17 जून को उनका दोस्त अनीश घर आया था। उसने केमिकल की मदद से रुपये दोगुना करने का लालच दिया। इसके बाद 17 जून को अपने दोस्त शौकीन चौधरी से मिलवाया। उसने निवेश करने के बाद चार घंटे में रकम दोगुना करने का लालच उन्हें दिया और आठ वर्षों से यह काम करने की बात कहते हुए आठ लाख रुपये उनसे ले लिए। 25 जून को अनीश, शौकीन और साजिद पीड़ित को लेकर राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। यहां हिमांशी, विक्की, बनिया और आकाश नाम के लोग मिले। उन्होंने भरोसा स्थापित करने के लिए फ्लैट में रखे केमिकल से पांच हजार रुपये भी तैयार किए। कुछ ही देर में आरोपियों ने कमरे में धुआं किया और पीड़ित को ब्लास्ट का डर दिखाकर बाहर ले आए। जब उन्होंने अपने रुपये मांगे तब आरोपियों ने 26 जून की शाम तक रुपये मुनाफे के साथ वापस करने की बात कही और उन्हें वापस घर ले आए। आरोप है कि तब से आरोपी उन्हें रुपये नहीं दे रहे हैं। जब उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तब आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया और फ्लैट पर ताला लगाकर भाग गए। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पीड़ित नोएडा सेक्टर 144 स्थित निजी कंपनी में कार्यरत हैं। आरोपियों ने झांसा देकर रकम ऐंठी थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जिस फ्लैट पर पीड़ित को ले जाया गया था वह हाल ही में किराये पर लिया गया था। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।