{"_id":"681bae96262f790c400ac24a","slug":"m-10-cricket-academy-won-the-match-by-14-runs-ghaziabad-news-c-382-1-gh21001-100162-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एम-10 क्रिकेट अकादमी ने 14 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एम-10 क्रिकेट अकादमी ने 14 रन से जीता मैच
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के टीएनएम मैदान में खेले जा रहे मंजीत कौर मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को एम-10 क्रिकेट अकादमी और अजमल खान क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें एम-10 क्रिकेट अकादमी 14 रन से विजेता बनी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम-10 क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 166 रन बनाए। बल्लेबाज अभिजीत शर्मा ने 37 और विक्रम सिंह ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकुल और हार्दिक ने दो-दो विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए अजमल खान क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बना पाई। बल्लेबाज विनीत कुमार ने 80 रन बनाए। गौरव और विकास ने दो-दो विकेट लिए। एम-10 क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज गौरव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।