{"_id":"56fc1fe24f1c1b257ef0053e","slug":"lpg-cylinder-will-seal-plastic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर पर लगेगी प्लास्टिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर पर लगेगी प्लास्टिक सील
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एलपीजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली रोकने के लिए जल्द ही रसोई गैस सिलेंडरों पर प्लास्टिक की सील लगाई जाएगी। संभावना है कि अप्रैल से ही पेट्रोलियम कंपनियां गैस सिलेंडरों पर ये सील लगाने लगेंगी। पेट्रोलियम कंपनियों के इस कदम से गैस की कालाबाजारी रुकेगी।
विज्ञापन
अक्सर उपभोक्ता गैस एजेंसियों और हॉकरों पर गैस सिलेंडर में घटतौली की शिकायत करते हैं। बाट माप विभाग समय-समय पर गैस सिलेंडरों में घटतौली के खिलाफ अभियान चलाता है। अब पेट्रोलियम कंपनियां गैस चोरी रोकने को ठोस कदम उठाने जा रही हैं।
विज्ञापन
गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि अब प्लांट से जो गैस सिलेंडर आएंगे, उन पर प्लास्टिक की सील लगी होगी। इसे तोड़कर दोबारा से फिट नहीं किया जा सकेगा। इससे गैस सिलेंडर में घटतौली और कालाबाजारी भी रुकेगी। यदि हॉकर प्लास्टिक सील हटाएंगे तो ग्राहक समझ जाएंगे कि सिलेंडर से गैस निकाली गई है।
विज्ञापन