फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lover got married when he came to meet his girlfriend in Bulandshahr s Ahar

एक लव स्टोरी ऐसी भी: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने दोनों को पकड़ा, फिर कराया निकाह

Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अहार (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, अहार (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 May 2023 10:59 PM IST
सार

दोनों को पकड़ने के बाद परिजनों ने युवक के घरवालों को भी वहां बुला लिया। दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों ने तय किया कि लोक-लाज को देखते हुए दोनों का निकाह कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Lover got married when he came to meet his girlfriend in Bulandshahr s Ahar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से बीते काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी, लेकिन वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। सोमवार की देर दोनों ने मिलने की योजना बनाई। रात में करीब नौ बजे युवक लड़की के घर जा पहुंचा। इस बीच किसी ने शोर मचा दिया, जिससे परिजन भी जाग गए। इसके बाद पंचायत कराई गई और दोनों का निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन

सोमवार देर शाम को दोनों ने एक मिलने की योजना बनाई थी। जिसके चलते युवक रात करीब नौ बजे उसके घर में चोरी-छिपे जा घुसा। उस दौरान अधिकतर परिजन सोए हुए थे। लेकिन, शोर शराबा होने पर युवती के परिजन जाग गए। उन्होंने प्रेमी को मौके पर ही पकड़ लिया। कुछ ही देर में आस-पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने युवक के परिजनों को भी वहां बुला लिया। दोनों पक्षों के प्रबुद्धजनों ने तय किया कि लोक लाज को देखते हुए दोनों का निकाह कराया जाना चाहिए। इस पर सभी की सहमति बन गई और रात में ही दोनों का निकाह करा दिया गया। सुबह को सभी रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed