{"_id":"66638a88b80286fa6b01cf84","slug":"loni-mla-said-officers-removed-my-security-personnel-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-393413-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी विधायक ने कहा, अफसरों ने हटा दिए मेरे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी विधायक ने कहा, अफसरों ने हटा दिए मेरे सुरक्षाकर्मी
विज्ञापन
लोनी। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि पुलिस अफसरों ने उनके सुरक्षाकर्मी हटा लिए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर अफसरों की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि कोई सुरक्षाकर्मी नहीं हटाया गया है। इसके बाद विधायक ने अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर कहा कि पुलिस अफसर विपक्षियों के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
विधायक ने पत्र में पुलिस आयुक्त और अन्य अफसरों पर और भी आरोप लगाए हैं। लिखा है, पुलिस लाइन से मेरे आवास पर सुरक्षाकर्मियों को यह कहकर भेजा जाता था कि आप वहां पहुंचकर लोकेशन के साथ अपनी फोटो भेजें और यह लिखकर दे दें कि विधायक ने हमें अपनी सुरक्षा में रखने से मना कर दिया है। विधायक का आरोप है कि यह सब उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रखने और उनकी हत्या कराने के लिए किया गया।
विधायक का कहना है कि इसी तरह का षणयंत्र मुरादनगर के भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी के साथ भी किया गया। हालांकि, अजीतपाल त्यागी की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लोनी विधायक का कहना है कि अफसर अनुशासनहीनता की हद पार कर रहे हैं। उनके सुरक्षाकर्मी नहीं हटाए जाने का बयान देकर बयान बहादुर बन रहे हैं।
विज्ञापन
यहां कानून व्यवस्था खराब
क्या दूसरे राज्य में शरण लूं
विधायक ने पत्र में यह भी लिखा है कि जनपद में कानून व्यवस्था 1990 के दौर से भी खराब स्थिति में पहुंच चुकी है। हत्या, अपहरण और अवैध उगाही के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आंकड़े भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है, मैं जनपद में ऐसी ध्वस्त कानून व्यवस्था और अधिकारियों के बीच असुरक्षित माहौल में रहूं या फिर अन्य राज्य में शरण लूं। विधायक का यह भी कहना है कि पुलिस आयुक्त ने उन्हें बताया है कि सुरक्षा सीएम के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव के कहने पर हटाई गई है। आप सीएम से मिल लो आपको सुरक्षा मिल जाएगी। शासन ने बताया है कि सीएम ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है।
सुरक्षाकर्मी नहीं हटाए
( पुलिस का जवाब )
लोनी विधायक के सुरक्षा हटाने संबंधी बयान पर पुलिस की ओर से जवाब दिया गया है। इसमें कहा गया है कि विधायक को शासन के निर्देश पर दो गनर दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों गनर उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। गनर उनके आवास पर सुरक्षा के लिए उपस्थित रहते हैं।
चर्चा में रहते हैं विधायक के बयान
लोनी विधायक अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं जो चर्चा में आ जाते हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही कहा था कि यूपी के अधिकारियों में चुनाव में सपा के एजेंट के रूप में काम किया। इस वजह से भाजपा की हार हुई। पिछले साल ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के बारे में उनका बयान सुर्खियों में रहा था। इससे पहले मांस की दुकानों पर सख्ती के उनके बयान चर्चा में रहे थे।