{"_id":"66662bb8d162ca84dc069674","slug":"loni-mla-asked-additional-chief-secretary-home-should-i-take-shelter-in-another-state-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-109444-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लोनी विधायक ने अपर मुख्य सचिव गृह से पूछा, दूसरे राज्य में शरण लूं क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लोनी विधायक ने अपर मुख्य सचिव गृह से पूछा, दूसरे राज्य में शरण लूं क्या
विज्ञापन
लोनी। विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दोबारा दो गनर मिलने पर शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह को पत्र लिखकर आभार जताया है। उन्होंने पत्र में यह भी पूछा कि वह जनपद में रहें या फिर अन्य राज्य में शरण ले लें। विधायक ने 24 घंटे में इस पत्र का जवाब भी मांगा है।
उन्होंने बताया कि कई बार अपर मुख्य सचिव गृह से भेंट और दूरभाष पर सुरक्षा को लेकर बात होने पर पुलिस आयुक्त द्वारा ने तीन महीने बाद दो सुरक्षाकर्मी उनके आवास पर भेजे गए। उन्हें दोनों को दाे घंटे में लोकेशन भेजने के लिए कहा। शनिवार को वह अपने आवास पर नहीं थे लेकिन उन्हें जानकारी मिल गई है। शाम 6 बजे पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस लाइन इस उद्देश्य से बुला लिया गया कि विधायक सुरक्षा में पूरे दिन उपस्थित थे।
पुलिस आयुक्त द्वारा सुरक्षा हटाने पर अनुशासनहीनता में दिए बयान पर कार्रवाई तो दूर खेद व्यक्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यही प्रकरण सपा या बसपा सरकार कार्यकाल में घटित होता तो, क्या आपके पुलिस आयुक्त और आपके खिलाफ निलंबन या फिर नौकरी तक से हाथ धोने की कार्रवाई नहीं होती। यह एक परिणाम है कि जनप्रतिनिधियों को इस तरह से पुलिस प्रशासन द्वारा अपमानित किया जा रहा है तो प्रदेश में आम जनता का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विधायक के पक्ष में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना उतरा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोनू गुर्जर नाम का युवक खुद को राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रहा है। वह वीडियो में विधायक नंदकिशोर गुर्जर का पक्ष लेते हुए कहते हैं कि जनप्रतिनिधि की पुलिस सुरक्षा हटाना अत्यंत गंभीर है। विधायक को देश-प्रदेशों से भी धमकी मिली है। गुर्जर समाज भाजपा को वोट करता आ रहा है। अगर समाज को लोकसभा चुनाव में पता चल जाता कि उनके समाज के विधायक की सुरक्षा हटा ली गई है, तो कोई वोट नहीं करता। खोड़ा की पूर्व चेयरमैन रीना भाटी,अजीतपाल त्यागी मुरादनगर विधायक की भी सुरक्षा हटा दी। उन्होंने प्रशासन को चुनौती दी कि अगर शासन प्रशासन ने सुरक्षा वापस नहीं दी तो, मेरठ में गुर्जर, त्यागी समेत अन्य समाज एक महापंचायत में विरोध करेगा।