{"_id":"6a9963ae8dd6c133870f9cb2","slug":"loni-50-beded-hospital-not-handover-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-968762-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अग्निशमन के अधूरे काम ने रोका लोनी 50 बेड अस्पताल का हस्तांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अग्निशमन के अधूरे काम ने रोका लोनी 50 बेड अस्पताल का हस्तांतरण
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी टीम के निरीक्षण में सामने आईं खामियां, कार्यदायी संस्था को 15 दिन में सभी काम पूरे करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लोनी के 50 बेड अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को सौंपने की तैयारी को एक बार फिर झटका लगा है। अस्पताल की अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े जरूरी काम पूरे नहीं होने के कारण तकनीकी टीम ने गुरुवार को निरीक्षण के बाद हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। अब कार्यदायी संस्था को अधूरे काम पूरे करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद दोबारा तकनीकी निरीक्षण होगा और मानक पूरे होने पर ही अस्पताल का हस्तांतरण किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों समेत तकनीकी टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने भवन निर्माण से जुड़े कार्यों के साथ ही अग्निशमन व्यवस्था की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन से संबंधित कुछ कार्य अधूरे पाए गए। इसके बाद टीम ने अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द करने की प्रक्रिया रोक दी।
अस्पताल में फिलहाल मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन भवन और सुरक्षा से जुड़े कार्यों के पूरा नहीं होने के कारण औपचारिक हस्तांतरण की प्रक्रिया अटकी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब कार्यदायी संस्था को अधूरे अग्निशमन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि तकनीकी निरीक्षण के दौरान अग्निशमन व्यवस्था से संबंधित काम पूरे नहीं मिले हैं। कार्यदायी संस्था को 15 दिन के भीतर सभी जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद दोबारा तकनीकी टीम अस्पताल का निरीक्षण करेगी। मानक पूरे मिलने पर हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।