फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Bulandshahr up News

UP Election: बुलंदशहर में मतदाता बोले- इस बार जातिवाद पर नहीं, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर करेंगे वोट

Wed, 03 Apr 2024 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Apr 2024 10:17 AM IST
सार

यूपी के बुंदशहर में आज संत्ता का संग्राम के तहत चाय पर चर्चा हुई। मतदाताओं ने अमर उजाला के मंच पर अपनी बात रखी। इस दौरान कई मुद्दे उठाए गए। मतदाता बोले कि इस बार शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट देंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Satta Ka Sangram Chunavi Rath Coverage in Bulandshahr up News
Satta Ka Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा और यमुना दो नदियों के बीच स्थित बुलंदशहर में आज अमर उजाला का चुनावी रथ "सत्ता का संग्राम" के तहत चाय पर चर्चा हुई है। बुलंदशहर के मतदाता और खासकर युवाओं ने अमर उजाला के मंच पर खुलकर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन


एक मतदाता आबिद ने कहा कि इस सरकार में अच्छा काम हो रहा है। रोजगार मिल रहा है, क्राइम कम हुआ है। भ्रष्टाचार पर काम हुआ है। मतदाता राजेंद्र ने कहा कि इस सरकार में काफी सुधार हुआ है, इस सरकार ने पेंडिंग कामों को निपटाया है। इस सरकार में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। गुंडागर्दी भी काफी कम हुई है। सड़कों का अच्छा निर्माण हुआ है। बुजुर्गों को पेंशन मिल रही है, किसान सम्मान निधि आ रही है। 
विज्ञापन


मतदाता विवेक सैनी ने कहा कि इस सरकार में गरीबों के लिए आयुषमान योजना, उज्जवला योजना आई है। सांसद के प्रयासों से शहर में पासपोर्ट केंद्र शुरू हो गया है। जम्मू जाने के लिए बुलंदशहर में ट्रेन का ठहराव हो रहा है। सड़कों बेहतर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वोट यहां पर विकास और रोजगार पर हो रहा है। इस सरकार में विकास साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता मो. अनस ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम के बीच मनमुटाव दूर होना चाहिए। जातिवाद की बात नहीं होनी चाहिए। एक मतदाता योगगुरु राजकुमार भारती ने कहा कि पूरे यूपी का सेलेब्स एक होना चाहिए। मध्यमवर्ग का लोग बच्चों को क्या पढ़ाएगा? उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा आ गई है। अस्पतालों का बुरा हाल है, एक भी डॉक्टर नहीं मिलता। स्वास्थ्य और एजुकेशन हम भूलते जा रहे हैं। हमारे सांसद जी वोट मांगने के अलावा कभी दिखाई नहीं देते। वो हमारे दुख या गम में नहीं दिखते। 

राजकुमार भारती ने कहा कि स्वास्थ और शिक्षा को हम भूलते जा रहे हैं। अब लोग जातिवाद पर वोट नहीं देंगे। अब लोग जातिवाद पर वोट नहीं देंगे। पांच साल में हमारे सांसद यहां झांकने तक नहीं आए। वो सिर्फ वोट मांगने आते हैं। मतदाता ने युवाओं और लोगों से अपील की है कि जातिवाद से ऊपर उठकर एजुकेशन और हेल्थ को प्राथमिकता पर लेकर वोट करें। बुलंदशहर में सड़कों का हाल बुरा है। स्कूलों में जमकर उगाही चल रही है। सरकार को शिक्षा के स्तर में सुधार करना चाहिए। 

मतदाता विवेक सैनी ने कहा कि सरकार ने काफी काम किया है। बुलंदशहर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम किया है, पहले जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं था, लेकिन आज मेडिकल कॉलेज है। आयुषमान योजना से गरीबों को फायदा हो रहा है। हां, एजुकेशन की तरफ और ध्यान देने की जरूरत है। नेताओं के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में पढ़ने चाहिए


2019 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में डॉ. भोला सिंह को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने शिवराम वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी ने गिरीश चंद्र जाटव पर भरोसा जताया है।

कब और कहां होंगे कार्यक्रम
दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा
स्थान: एसबीएमटी कॉलेज

शाम 5 बजे राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: सेंट मोमिना स्कूल

आप यहां देख सकेंगे
  • amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 
  • 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed