{"_id":"5f0dacc58ebc3e63ab02b4b6","slug":"lockdown144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद और खोड़ा थाना क्षेत्र में पांच दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खोड़ा के शंकर विहार में मेेेडिकल स्टोर संचालक पिता और पुत्र योगराज व विवेक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोकप्रिय विहार में मेडिकल स्टोर पर बिना मास्क लगाए पांच से अधिक लोगों की भीड़ लगी थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया था। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक आसिफ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हिमालय एंक्लेव में परचून की दुकान चलाने वाले पंकज शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं साहिबाबाद पुलिस ने रेडीमेड दुकान खोलने पर स्टोर मालिक अब्दुल अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।