फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lockdown: Police is in action mode, FIR are lodged daily.

लॉकडाउन: पुलिस की सख्ती,लगातार एफआईआर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Police is in action mode, FIR are lodged daily.
- लगातार दर्ज हो रहे मामले, फिर भी लोग बरत रहे लापरवाही बुलंदशशर। लॉकडाउन के नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त बरत रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। अब उन लाेगों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है, जो शाम के सात बजे से सुबह के सात के बीच में भी अपने घर से निकल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने अलग अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज किए। जिनमें 56 लोगों को नामजद किया गया है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार तक इन मुकदमों की संख्या 1075 थी। जिनमें 3472 लोग नामजद हो चुके थे। अब इन मुकदमों की संख्या 1086 तक पहुंच गई है। वहीं, नामजद अभियुक्तों की संख्या भी 3528 पहुंच गई है। एसपी सिटी ने बताया कि लॉकडाउन में बेवजह अपने घर से निकलने वालों, मास्क न पहनकर घर से बाहर निकलने पर। शारीरिक दूर का पालन न करने वालों के खिलाफ यह मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। अभी तक वाहनों से नौ लाख 39 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। 457 वाहनों को सीज किया जा चुका है। इसके अलावा 7880 वाहनों का चालान किया जा चुका है। इसके अलावा लोगों की सेवा में लगे वाहनों की संख्या भी बढ़ाकर 8447 कर दी गई है। इसके अलावा 110 नाके जिले की सीमाओं पर लगाए गए है। ताकि जिले की सीमा में कोई बाहरी व्यक्ति न घुस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed