{"_id":"5eb550a88ebc3e9037300b83","slug":"lock-down106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए गाजियाबाद ने नोएडा भेजी 25 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए गाजियाबाद ने नोएडा भेजी 25 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए गाजियाबाद ने नोएडा भेजी 25 बसें - साहिबाबाद से तीन और खुर्जा से 22 बसों को नोएडा भेजा गया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेनों और बसों का सहारा शासन की तरफ से लिया जा रहा है। इसके तहत ही शुक्रवार को गाजियाबाद रीजन की तरफ से २५ बसों को नोएडा डिपो को मुहैया कराया गया है। यहां से प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा। साहिबाबाद डिपो के एआरएम बीके अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए जा रहे हैं। नोएडा की तरफ से गाजियाबाद रीजन से २५ बसों की मांग की गई है। गाजियाबाद रीजन ने खुर्जा से २२ और साहिबाबाद डिपो से ३ बसें नोएडा को मुहैया कराया है। उन्होंने बताया कि यह बसें लंबे रूट पर जाएंगी। नोएडा के पास सीएनजी बसें है लेकिन डीजन बसें नहीं है। ऐसे में गाजियाबाद रीजन की तरफ से बसें मुहैया कराई गई है। यहां से इन बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगातार प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की तरफ से बसें भेजी जा रही है। मथुरा भी विभाग की तरफ से बस भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से ७०० से अधिक बसें तैयार हैं।