फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   LLB student becomes snatcher after losing money in gambling

Ghaziabad News: जुआ में रुपये हारने पर स्नेचर बन गया एलएलबी का छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
LLB student becomes snatcher after losing money in gambling
साहिबाबाद। दिल्ली के नंदनगरी में रहने वाला एलएलबी का छात्र जुआ में एक लाख रुपये हारने के बाद छिनैती करने लगा। लिंक रोड थाना पुलिस ने रामपुरी रेलवे लाइन के पास मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है। शालीमार गार्डन में भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की टीम त्योहारों के चलते क्षेत्र में चेकिंग कर रही है। लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने संदिग्ध स्कूटी सवार को आता हुआ देखा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार ने स्कूटी तेजी से घुमाई और भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो रामपुरी रेलवे लाइन के किनारे स्कूटी फिसल कर गिर गई। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो स्कूटी सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस की गोली स्कूटी सवार के पैर में लगी। गोली लगने से स्कूटी सवार घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में स्कूटी सवार ने अपना नाम जतिन चौहान उर्फ सोनू चौहान निवासी झुग्गी सुंदरनगरी थाना नंदनगरी पूर्वी दिल्ली बताया है। बदमाश 27 साल का है और एलएलबी का छात्र है। पूछताछ में जतिन ने बताया कि वह जुए में करीब एक लाख रुपये हार गया था। उसकी भरपाई और अपने शौक पूरा करने के लिए वह मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने लगा। वह राह चलते व्यक्तियों को स्नेचिंग का सामान बेच देता है। उससे जो भी रुपये मिलते हैं, उसको खर्च करता है। जतिन पर थाना लिंक रोड, इंदिरापुरम, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन समेत थानों में करीब 18 स्नैचिंग की घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और छीने गए सामान को बेचकर प्राप्त किए करीब 17,400 रुपये और स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन


-शालीमार गार्डन में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार-

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के वजीराबाद मार्ग से बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश बिना नंबर की बाइक लेकर क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की टीम जीडीए मार्केट सेक्टर तीन के सामने राजेंद्र नगर की तरफ से आने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो, बाइक सवार दिल्ली वजीराबाद रोड के किनारे कच्चा रास्ता होने के कारण फिसल कर गिर गया। पुलिस को आता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम जुगल निवासी सुंदर नगरी दिल्ली बताया है। कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed