फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Life imprisonment to sister-in-law and nephew-niece in the murder of mother and daughters

Ghaziabad News: मां-बेटियों की हत्या में जेठानी व भतीजे-भतीजी को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to sister-in-law and nephew-niece in the murder of mother and daughters
गाजियाबाद। पांच बीघा खेत व दो प्लाॅट के लिए मुरादनगर में चार वर्ष पूर्व मां-बेटियों की हत्या की दोषी जेठानी गीता, भतीजे विक्रांत त्यागी और भतीजी प्रियंका को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव शर्मा ने मां, बेटे व बेटी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। गीता ने साजिश करके देवरानी आशा (32), भतीजी अंजलि उर्फ परी (7) व अनन्या (5) को दूध में सल्फास पिलाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सिंह नागर ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में निवासी रामेश्वर त्यागी ने 18 मई 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि गांव में अनन्या हार्डवेयर एंड पेंट के नाम से दुकान चलाते हैं। घटना वाली तारीख को बेटे आर्यन के साथ दुकान से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दस मिनट तक आवाज लगाने के बाद जब कोई अंदर से आवाज नहीं आई, तब वह दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उस समय उनका सगा भतीजा विक्रांत मकान की छत से बाहर जा रहा था। कमरे में पत्नी आशा और दोनों बेटियां अचेत पड़ी थी, मुंह से झाग निकल रहे थे। तीनों को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया था। दूध में सल्फास मिलाकर जबरन पत्नी और बेटियों को पिलाने के साथ ही गला भी घोंटा था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विक्रांत त्यागी, उसकी मां गीता और बहन प्रियंका को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को मामले की अंतिम सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-15 की अदालत में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed