{"_id":"6691bb2e1a7681b73404b7f4","slug":"lieutenant-colonels-house-captured-extortion-amount-of-rs-65-lakh-demanded-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-417859-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान पर किया कब्जा, 65 लाख की मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लेफ्टिनेंट कर्नल के मकान पर किया कब्जा, 65 लाख की मांगी रंगदारी
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर द्वितीय में बरेली में तैनात भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गगन गोयल के मकान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोपी मकान खाली करने के बदले में 65 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल गगन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पटेलनगर द्वितीय में स्थित मकान को बेचने के लिए उन्होंने राजीव गर्ग से सौदा किया था। राजीव गर्ग ने बयाने में 10 लाख रुपये दिए थे लेकिन बाकी रकम नहीं दी तो उन्होंने बैनामा नहीं किया। आरोप है कि दबाव बनाने के लिए राजीव जगह-जगह शिकायत कर रहे हैं। आठ जुलाई को मकान के पास रहने वाले व्यक्ति को फोन करने पर पता चला कि राजीव गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मकान पर कब्जा कर लिया है। वह गाजियाबाद आए तो पता चला कि राजीव गर्ग ने वहां पर कुछ महिलाओं को ठहरा रखा है। उन्होंने राजीव गर्ग से मकान खाली करने के लिए कहा तो उसने 65 लाख रुपये की मांग की। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में राजीव गर्ग और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कंपनी में निवेश कर 20 लाख रुपये हड़पे
राजनगर निवासी मोतीलाल से कुछ लोगों ने कंपनी में निवेश करने और ब्याज देने का लालच देकर 20 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि अब न तो उन्हें ब्याज मिला और न ही निवेश की गई रकम मिली। रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं।मोतीलाल दीपक का कहना है कि 2022 में उन्हें ऑक्सी मेटावर्स कंपनी के एजेंट मिले थे। उन्होंने कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा और ब्याज देने की बात कही थी। विश्वास करने उन्होंने चार बार में 20 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में कुछ दिनों तक उन्हें ब्याज मिला, बाद में आरोपियों ने पैसे देने बंद कर दिए। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद कविनगर थाने में मुंबई के रहने वाले कंपनी के एमडी राहुल कुमार, इनामुलहक और आफाक अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर किया गया है।