{"_id":"5f21559d8ebc3e638e0788fd","slug":"li41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटेनेंस के पेंच में फंसी पिथौरागढ़ की फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंटेनेंस के पेंच में फंसी पिथौरागढ़ की फ्लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nमेंटेनेंस के पेंच में फंसी पिथौरागढ़ की फ्लाइट\n\n-500 मीटर से कम दूरी होने पर भी चार महीने से नहीं भर सकी है उड़ान\n\n-फ्लाइट का कोई पार्ट आना है अमेरिका से इसकी वजह से नहीं भरी जा रही उड़ान\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से जहां हुबली के लिए उड़ान 16 अगस्त से एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। वहीं अभी तक पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट कब से शुरू होगी, इसकी कोई सुनिश्चित जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को नहीं है। दरअसल पिथौरागढ़ की उड़ान में नियमों की बजाय मेंटेनेंस का पेंच फंसा हुआ है। विमान का कोई पार्ट अमेरिका से आना है, जिसकी वजह से मेंटेनेंस कार्य पूरा न होने से उड़ान शुरू नहीं हो पा रही।\n\nघरेलू विमान को उड़ान भरने की अनुमति 25 से ही मिल चुकी है। वहीं हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए उड़ान भरने को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी नियम जिसके तहत 500 मीटर से अधिक की दूरी की उड़ान नहीं भरी जा सकती, आड़े आ रहा था। जिसे फिलहाल स्टार एयर कंपनी ने दूर कर लिया है और उड़ान की अनुमति ले ली है। वहीं हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ की दूरी 500 मीटर से कम ही है। बावजूद इसके मार्च के अंतिम सप्ताह के बाद से ही पिथौरागढ़ की उड़ान स्थगित है। हेरिटेज एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि दरअसल विमान का मेंटेनेंस होना था। लॉक डाउन की वजह से कुछ पार्ट जो अमेरिका से आना है, नहीं आ सका है। ऐसे में विमान का मेंटेनेंस कार्य पूरा न होने की वजह से उड़ान नहीं भरी जा सकती। एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि हेरिटेज कंपनी की ओर से उड़ान संबंधी किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है।\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन