{"_id":"5ecbbf208ebc3e909f68f6ee","slug":"li200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए भरी गई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए भरी गई उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nदो माह बाद हिंडन एयरपोर्ट से हुबली के लिए भरी गई उड़ान\n\n- दो दिन से एयरपोर्ट पर चल रहा था साफ-सफाई, किया गया सैनिटाइजेशन\n\n- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रत्येक यात्री को दिया गया प्रवेश\n\n- 17 लोग गए हुबली, हुबली से आए 34 लोग\n\n- पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट भी दो दिन बाद भरेगी उड़ान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। दो माह बाद घरेलू उड़ान को हरी झंडी मिलते ही सोमवार को हिंडन एयरपोर्ट से भी हुबली के लिए उड़ान भरी गई। स्टार एयर की विमान हुबली से सोमवार को 34 लोगों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। इन सभी को थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया गया। वहीं हिंडन एयरपोर्ट से 17 यात्री हुबली के लिए रवाना हुए। इनकी भी जांच प्रक्रिया के बाद ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट फिलहाल तकनीकी खराबी की वजह से सोमवार को उड़ान नहीं भर सकी।
हिंडन एयरपोर्ट पर इंडियन एयरलाइंस के सभी नियमों को फॉलो करते हुए सोशल डिस्टेंशिंग के साथ यात्रियों को प्रवेश दिया गया। हुबली जाने के लिए हालांकि 4ः45 पर फ्लाइट थी लेकिन यात्री सुबह 11 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे थे। सभी यात्रियों को दोपहर दो बजे तक हिंडन परिसर में बने कैंटीन में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ बिठाया गया। दोपहर 2 बजे से सभी को एयरपोर्ट चेकिंग परिसर में प्रवेश दिया गया। सोशल डिस्टेंशिंग बनी रहे इसके बाद एयरपोर्ट की ओर से दो एक-एक मीटर की दूरी पर सर्किल बनाए गए थे। सभी यात्रियों के सामानों को पहले सैनिटाइज किया गया। इसके बाद यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही सभी का मोबाइल चैक किया गया कि उन्होंने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया हुआ है या नहीं। इस पूरी प्रक्रिया के बाद सभी का हाथ सैनिटाइज कराते हुए अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के डिप्टी डायरेक्टर मोहित कांत शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार और इंडियन एयरलाइंस के नियमों का पूरा पालन करते हुए उड़ान सेवा शुरू की गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने रविवार को इसका डेमो भी किया था। मोहित कांत शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के आदेश पर चिकित्सक भी मौजूद हैं, जिन्होंने प्रत्येक आने वाले यात्रियों की जांच की और उसके बाद ही सभी को अपने गंतव्य पर जाने दिया।\n\nइनसेट\n\nवेटिंग रूम से लेकर विमान तक की कुर्सी पर बनी रही डिस्टेंशिंग\n\nहिंडन एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंशिंग बनी रहे इसके लिए वेटिंग परिसर और कैंटीन में लगी तीन-तीन कुर्सियों पर केवल एक ही व्यक्ति के बैठने का दिशा निर्देश था। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि विमान में भी यात्रियों को एक-एक कुर्सियां छोड़ कर ही बिठाया जा रहा है। विमान के लैंडिंग होने के बाद उसे पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ही सभी यात्रियों को उसमें बिठाया गया ताकि सबकी सुरक्षा बनी रहे। मोहित कांत शर्मा ने बताया कि इंडियन एयरलाइंस के मुताबिक 14 वर्ष तक के बच्चों को फिलहाल जाने की अनुमति।नहीं है।\n\nइनसेट\n\nक्या बोले यात्री\n\nकभी भी जाना पड़ सकता है बॉर्डर पर इसलिए पत्नी को पहुंचाना है घर\n\nमैं डिफेंस में हूं, फिलहाल गुरुग्राम में रहता था पत्नी प्रेगनेंट है। हो सकता है आने वाले दिनों में मेरा तबादला कहीं और के लिए हो जाए ऐसे में लॉकडाउन के बीच ऐसी हालत में अकेले नहीं छोड़ सकता था, इसलिए इन्हें घर छोड़ने जा रहा हूं। जब तक घरेलू उड़ान शुरू नहीं हुआ था हमेशा यही चिंता रहती थी कि यदि उन्हें कहीं जाना पड़ गया तो आगे क्या होगा। सरकार ने घरेलू उड़ान शुरू कर अच्छा किया। विजय यात्री\n\n\nजॉब पर जाना है जरूरी\n\nहोली के मौके पर मेरठ स्थिति अपने घर आए थे। इस बीच लॉक डाउन होने की वजह से यहीं फंस गए। अब ऑफिस खुल चुके हैं, ऐसे में बार-बार बुलाा जा रहा है। उड़ान शुरू हुई तो हमने राहत की सांस ली और पहली ही फ्लाइट से निकल पड़े हैं। अमित कुमार\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन