{"_id":"5ed394278ebc3e9084666695","slug":"li113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से भी नहीं भरी जा सकेगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से भी नहीं भरी जा सकेगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
\n\nसोमवार से भी नहीं भरी जा सकेगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान\n\n- अभी तक मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन की ओर से नहीं मिल सकी अनुमति\n\n- एयरलाइंस कंपनी अधिकारियों ने बताया अनुमति मिलने में लग सकता है समय\n\n
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन से हुबली और पिथौरागढ़ के बीच 1 जून सोमवार से भी उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकेगी। एविएशन मिनिस्ट्री की ओर से एयरलाइंस कंपनी का अनुमति नहीं मिल सकी है। अनुमति न मिलने के साथ ही हिंडन-हुबली के लिए फिलहाल 15 जून तक बुकिंग क्लोज है। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट भी तकनिकी कारणों से रद्द है।\n\nहेरिटेज एविएशन एयरलाइन कंपनी के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो तकनीकी कारणों से पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट फिलहाल रद्द है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन की ओर से भी अभी तक 500 किमी. से अधिक की दूरी पर उड़ान सेवा फिलहाल शुरू न करने के आदेश हैं। स्टार एयर इंडिया कंपनी की ओर से मिनिस्ट्री से उड़ान की अनुमति के लिए आवेदन किया हुआ था लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से फिलहाल हुबली के लिए उड़ान 14 जून तक कैंसिल रहेगी। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट भी 10 जून के बाद ही उड़ान शुरू हो सकेगी। हिंडन एयरपोर्ट डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ की दूरी 500 किमी के लगभग ही है लेकिन तकनिकी कारणों से विमान अभी रद्द है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी के लिए प्रयास चल रहा है, मिलते ही बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि 24 मई को हिंडन से हुबली के लिए उड़ान हुई थी लेकिन गाइडलाइन की वजह से 25 मई से हिंडन से हुबली की उड़ान रद्द कर दी गई है। इस बीच एयरपोर्ट और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ भी प्रतिदिन एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं।\n\n---------------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन