फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Left the newborn baby girl with the prince on the day of worship

Ghaziabad News: पूजन के दिन नवजात बच्ची को छोड़ गए रजवाहे के पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Left the newborn baby girl with the prince on the day of worship
गाजियाबाद/डासना। दुर्गा अष्टमी के दिन एक तरफ लोग घरों में कंजक पूजन कर रहे थे, दूसरी ओर गांव इनायतपुर में कोई नवजात बच्ची को रजवाहे के पास छोड़कर चला गया। रोती बच्ची की आवाज सुनकर लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे डासना सीएचसी ले गई।
विज्ञापन




वेव सिटी के चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह भी सीएचसी पहुंचे। बच्ची को देखते ही उनके मन में ख्याल आया कि क्यों ने इसे अपना लिया जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए पत्नी राशि से पूछा। पत्नी ने जवाब दिया, नवरात्र में कन्या घर आए तो इससे अच्छा भला क्या हो सकता है। बस फिर क्या था, चौकी प्रभारी और उनकी पत्नी ने बच्ची को अपना लिया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बच्ची भगवान का रूप है। वह उसे गोद लेने के लिए विधिक प्रक्रिया पूरी करेंगे। उनकी शादी 2018 में हुई थी। अब तक कोई संतान नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सभी लोग नवरात्र में मिले मैया के इस आशीर्वाद से बेहद प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed