{"_id":"6a95e3fcf0216de50d0b5f1e","slug":"leaning-poles-muddy-roads-and-frequent-water-crises-complaints-have-no-effect-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966359-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झुके खंभे, कीचड़ भरे रास्ते और आए दिन पानी का संकट...शिकायतों का भी असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झुके खंभे, कीचड़ भरे रास्ते और आए दिन पानी का संकट...शिकायतों का भी असर नहीं
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम के वार्ड-1 के अंतर्गत क्रिश्चियननगर बागू में मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। कहीं तीन-तीन दिन तक पानी नहीं आता तो कहीं कच्चे रास्तों पर कीचड़ और जलभराव के कारण निकलना मुश्किल है। बिजली के झुके खंभे और नीचे लटकते तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि समस्याओं की शिकायतें बार-बार की जाती हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं होता।
सोमवार को आपका क्षेत्र-आपकी आवाज अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं गिनाईं। उनका कहना था कि नगर निगम और ऊर्जा निगम दोनों की अनदेखी के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि नगर निगम सुबह-शाम पानी की आपूर्ति का दावा करता है, लेकिन क्रिश्चियननगर बागू में पिछले तीन दिन से टंकी सूखी पड़ी है। लोग सरकारी नलों के सहारे पानी का इंतजाम कर रहे हैं। सुबह-शाम नलों पर भीड़ लग जाती है। कुछ लोगों ने मजबूरी में समर्सिबल लगवा लिए हैं, लेकिन हर परिवार डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च नहीं कर सकता। इस पर वेदपाल ने कहा कि पानी की समस्या तीन दिन की नहीं है। आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। अब तो लोगों को इस परेशानी की आदत-सी हो गई है।
विज्ञापन
-- --
कच्चे रास्ते, कीचड़ और मच्छरों ने बढ़ाई परेशानी
मंगल सिंह ने कॉलोनी में फैली गंदगी और बदहाल रास्तों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई आम रास्ते अब भी कच्चे हैं। बारिश और पानी भरने से इनमें कीचड़ हो जाता है। जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उनकी बात पर संजय सिंह ने भी सहमति जताई।
-- --
आए दिन फॉल्ट, नीचे लटक रहे तार
संजय सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम की ओर से भी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है। आए दिन विद्युत लाइन में फॉल्ट होता है या आग लग जाती है। उनका आरोप है कि जेई और एसडीओ तक फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि इलाके में लगभग हर घर में बिजली कनेक्शन है और अधिकांश लोग समय से बिल का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था की यह हालत निराश करने वाली है।
-- --
मुख्य मार्ग पर झुका खंभा, तीन दिन बाद हुआ ठीक
कृष्णादेवी ने बताया कि कॉलोनी में कई बिजली के खंभे झुके हुए हैं और तार नीचे तक लटके हैं। हाल ही में मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा बहुत अधिक झुक गया था। इससे कई दिन तक रास्ते पर आवाजाही प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि उसी दिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन तीन दिन बाद खंभे को ठीक कराया गया।
-- --
एनएच से सटे इलाके की यह हालत
श्रीपाल ने कहा कि क्रिश्चियननगर बागू एनएच से सटा इलाका है, इसके बावजूद यहां सुविधाओं का बुरा हाल है। नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में नए रिकॉर्ड बनाने का दावा करता है, लेकिन अधिकारियों को बागू की जमीनी हकीकत भी देखनी चाहिए। संवाद में रवि कुमार, इंद्रपाल सिंह, जीवन लाल, दिलीप, करण, रामेश्वरी, कमलेश आदि ने पार्क की बदहाली, समय पर सफाई नहीं होने समेत अन्य समस्याएं भी उठाईं।