फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lawyers demand full-time appointment of Consumer Commission Chairperson.

Ghaziabad News: उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष की पूर्णकालिक नियुक्ति की अधिवक्ताओं ने उठाई मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lawyers demand full-time appointment of Consumer Commission Chairperson.
गाजियाबाद। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वादकारियों को करीब साढ़े तीन हजार मुकदमों में केवल तारीख ही मिल रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि आयोग में पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त न होने के कारण ऐसा हो रहा है। चूंकि उन पर दो जनपदों का कार्यभार है और वह पर्याप्त समय गाजियाबाद में नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए जनपद में आयोग के अध्यक्ष की पूर्णकालिक तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता विक्रांत शर्मा का कहना है कि करीब चार महीने पहले गौतमबुद्धनगर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार पुंडीर को गाजियाबाद की भी जिम्मेदारी मिली थी। वह महीने में 15 दिन गाजियाबाद में बैठते हैं, लेकिन कई बार गौतमबुद्धनगर में वादों की गंभीरता को देखते हुए वहां पर ज्यादा समय देना पड़ता है। कम समय गाजियाबाद में देने की वजह से वादों में उपभोक्ताओं को अकसर तारीख ही मिल रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को न्याय मिलने में देरी हो रही है। अधिवक्ता विष्णु कुमार गुप्ता का कहना है कि गाजियाबाद में रोजाना चार से पांच वाद दायर किए जा रहे हैं और महीने में इनकी 100 तक पहुंच रही हैं। इसलिए गाजियाबाद में अलग से एक अध्यक्ष की व्यवस्था होनी चाहिए। अगस्त में केवल दो-तीन वाद में ही फैसला सुनाया जा सका है। उन्होंने सोमवार को 74 केस लगे, लेकिन ज्यादातर में एक महीने बाद की तो कुछ में चार महीने बाद की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed