फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Laptop and luggage stolen by breaking car window

Ghaziabad News: गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप और सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Laptop and luggage stolen by breaking car window
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के सीआईएसएफ रोड पर मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। घटना 17 अगस्त की रात नौ बजे की है। गाड़ी के मालिक मिठाई की दुकान पर रक्षाबंधन की खरीदारी करने गए थे। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के सुलेमान नगर के प्रेम नगर निवासी केशव कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को वह अपने दोस्त से मिलने इंदिरापुरम आए थे। रात करीब नौ बजे सीआईएसएफ रोड पर सिंगला स्वीट्स पर खरीदारी करने गए थे। उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। कुछ देर बाद गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि पीछे का शीशा टूटा हुआ था और सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, ऑफिस का आई कार्ड, गाड़ी के कागज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, मौबाइल, ऑफिस की चाबी, 2200 रुपये नकद के अलावा अन्य जरूरी सामान रखा थे। उन्होंने दोस्त की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी। कनावनी चौकी से पहुंची पुलिस ने मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक किया। फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली में घटना की लिखित शिकायत दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान कर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का काम चल रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लैपटॉप व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed