{"_id":"6aa312f20a7449845307e992","slug":"land-mafias-identified-administration-initiates-action-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-974303-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 13 भू-माफिया किए चिह्नित प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 13 भू-माफिया किए चिह्नित प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोगों की जमीनों पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल में आई शिकायतों के आधार पर 13 लोगों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया गया है।
भू-माफिया टास्क फोर्स की जांच के बाद लोनी से 10, सदर से दो और मोदीनगर से एक व्यक्ति पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने बताया कि प्राप्त शिकायतों की जांच टास्क फोर्स को सौंपी गई थी। जांच में ये नाम सामने आए हैं। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों को परेशान करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
100 से अधिक शिकायतों की जांच जारी : प्रशासन ने अवैध कब्जों को लेकर गृह प्रवेश अभियान चलाया है। इसके बाद बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पहले पीड़ित के दस्तावेजों की जांच की जाती है। दस्तावेज सही मिलने पर मामला भू-माफिया सेल को भेजा जाता है। फिलहाल 100 से अधिक शिकायतों की जांच चल रही है। कई पीड़ितों को उनकी जमीन और मकान वापस भी दिलाए गए हैं।