{"_id":"69fcf3cb9a5ee2bfcf0a5434","slug":"labourers-limbs-broken-after-being-hit-by-a-car-fir-lodged-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-18690-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार की टक्कर से श्रमिक के हाथ-पैर टूटे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार की टक्कर से श्रमिक के हाथ-पैर टूटे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। 26 अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हुए फैक्टरी कर्मी चंदन सिंह के भाई ने सात मई को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मारी थी। टीलामोड़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूलत: रामपुर निवासी रामरूप सिंह ने बताया कि उनका भाई चंदन सिंह शाहपुर स्थित एक फैक्टरी में रहकर वहीं काम करते है। 26 अप्रैल को वह टीलामोड़ किसी निजी कार्य से गए थे। वापस आते समय भनेड़ा के पास तेज रफ्तार एक कार ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल भाई को अस्पताल पहुंचाया और वहां डॉक्टरों ने एक हाथ व एक पैर टूटने की जानकारी दी। ऑपरेशन के बाद भाई के पैर में रॉड डाली गई है। इलाज कराने के बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द कार को ट्रैस करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।