{"_id":"64883751ddb8688f2c07fd03","slug":"laborer-killed-in-protest-against-robbery-of-tractor-loaded-with-cement-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की लूट के विरोध में मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की लूट के विरोध में मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Jun 2023 03:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:01 PM IST
सार
ट्रॉली में मजदूर कुंवर पाल (40) सो रहा था। तभी रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाश आए और ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने लगे। कुंवर पाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में छतारी क्षेत्र के रुस्तमगढ़ी गांव में सोमवार रात को बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट का विरोध करने पर मजदूर की हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गए। रुस्तम गढ़ी निवासी राहुल ने बताया कि वह छेरत में स्थित सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट के कट्टे लेकर खुर्जा जा रहा था। अंधेरा अधिक होने के कारण सोमवार रात को वह घर पर ही रुक गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली घर के बाहर खड़ी कर दी।
विज्ञापन
ट्रॉली में मजदूर कुंवर पाल (40) सो रहा था। तभी रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाश आए और ट्रैक्टर ट्रॉली ले जाने लगे। कुंवर पाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। वहीं ट्रैक्टर की आवाज सुनकर राहुल की आंख खुल गई और वह बाहर आया। राहुल व अन्य लोगों को देख आरोपी वहां से ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। घटना के बाद मौके पर छतारी थाना प्रभारी और डिबाई सीओ मौके पर पहुंचे। वहीं जांच पड़ताल शुरू की। सीओ अजय कुमार का कहना है कि मृतक कुंवर पाल के हाथ, पैर और मुंह कपड़े से बंधा हुआ मिला है। हत्या से पहले काफी पिटाई की गई। शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन