{"_id":"64e6692474c4072264077478","slug":"lab-running-even-after-radiologists-resignation-ultrasound-machine-sealed-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-182729-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र के बाद भी चल रही थी लैब, अल्ट्रासाउंड मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रेडियोलॉजिस्ट के त्यागपत्र के बाद भी चल रही थी लैब, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोनी स्थित नितीक्षा हॉस्पिटल में बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी।
पीसीपीएनडीटी एक्ट के नोडल अधिकारी डाॅ.चरण सिंह ने बताया कि नितीक्षा हॉस्पिटल में पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुजीत कुमार जैन ने त्यागपत्र दे दिया है। इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को चिकित्सक ने भेज दी थी। अस्पताल की ओर से अभी तक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर किसी भी अन्य चिकित्सक को पंजीकृत करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया था। अभी तक अल्ट्रासाउंड लैब संचालित हो रहा था। मशीन के दुरुपयोग रोकने हेतु विभाग के अधिकारियों ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करके अस्पताल संचालक को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान उमेश गुप्ता भी मौजूद रहे। ब्यूरो