फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैलाश मानसरोवर भवन में काम शुरू,शासन से नई तारीख का इंतजार

कैलाश मानसरोवर भवन में काम शुरू,शासन से नई तारीख का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर भवन में काम शुरू,शासन से नई तारीख का इंतजार
-50 श्रमिकों को फिनिशिंग के काम में लगाया गया, बाहरी के प्रवेश पर रोक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रॉजेक्ट कैलाश मानसरोवर भवन को भी लॉकडाउन-3 में रफ्तार मिलनी शुरू हो गई है। निर्माण कार्य को मंजूरी मिलने के बाद साइट इंचार्ज ने वहां मौजूद 50 श्रमिकों के साथ फिनिशिंग का काम शुरू करा दिया है। वहीं, निर्माणाधीन कंपनी को प्रॉजेक्ट पूरा करने के लिए अब शासन से नई तारीख मिलने का इंतजार है। मानसरोवर भवन का परियोजना अधिकारी एसके त्यागी ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के कारण कैलाश भवन का निर्माण रोक दिया गया था। इस बीच भवन के तमाम मजदूर अपने अपने घर लौट गए। जबकि बाहरी राज्यों के करीब 52 श्रमिक ही इंदिरापुरम क्षेत्र में रह रहे थे। वहीं, भवन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद उसमें फिनिशिंग का काम चल रहा था। लेकिन अब निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद इस काम को भी 50 श्रमिकों के साथ शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा अब शासन के उच्च अधिकारियों से मानसरोवर भवन को तैयार करने की नई तारीख मिलने का इंतजार किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी के मुताबिक, 50 श्रमिकों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है। क्यूंकि, इनसे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। ---------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed