फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रशासन, पुलिस और मीडिया को बोला थैंक्यू, खोड़ा में फिर खोले गए मेडिकल स्टोर

खोड़ा में फिर खोले गए मेडिकल स्टोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन, पुलिस और मीडिया को बोला थैंक्यू, खोड़ा में फिर खोले गए मेडिकल स्टोर
प्रशासन, पुलिस और मीडिया को बोला थैंक्यू, खोड़ा में फिर खोले गए मेडिकल स्टोर -अमर उजाला ने प्रमुख द्वारा प्रमुखता से समस्या को प्रकाशित करने पर संगठन ने दी बधाई -शुक्रवार को ऑड-ईवन का नियम बताकर बंद करा दिए गए थे मेडिकल स्टोर माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा नगर पालिका परिषद में शनिवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने खुश होकर अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। इससे पहले सभी ने प्रशासन, पुलिस और मीडिया में विशेष तौर पर अमर उजाला का आभार प्रकट किया। जिला गाजिययाबाद कैमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन ने भी संचालकों को बधाई दी। शनिवार को स्टोर संचालकों ने प्रशासन के नियमों को पूरा कर मरीज और तीमारदारों को जीवनरक्षक दवाइयां देकर कारोबार शुरू किया। जिला गाजियाबाद कैमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री हेमंत मलिक ने बताया कि खोड़ा नगर पालिका में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन का हवाला देकर ऑड-ईवन नियम के तहत इलाके के मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया था। इससे तमाम संचालकों में प्रशासन व पुलिस के खिलाफ गुस्सा रोष भर गया। वहीं,दवाइयों के लिए मरीजों के तीमारदारों को भी इधर-उधर भटकना पड़ा। इस पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने पुलिस से वार्ता करने का प्रयास भी किया। लेकिन थाने की पुलिस ने संचालकों को मेडिकल स्टोर ना खोलने की हिदायत दी। इस पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने मामले की शिकायत गाजियाबाद मेडिकल संगठन के पदाधिकारियों से की। बताया गया कि संगठन के पदाधिकारी ने भी पुलिस से वार्ता की। तो उन्हें कंटेनमेंट जोन का हवाला देकर ऑड-ईवन के तहत दुकानें खोलने का तर्क दिया गया। मामले की जानकारी होने पर अमर उजाला ने मेडिकल स्टोर संचालकों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर खोड़ा-इंदिरापुरम क्षेत्र की पुलिस अधिकारी अंशु जैन ने भी खबर का संज्ञान लेकर तत्काल मेडिकल स्टोर को बंद ना कराने के आदेश पारित किए। इस आदेश के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों ने राहत की सांस ली। शनिवार को उन्होंने नियमों का पालन करते हुए अपनी-अपनी दुकानें खोलीं। इससे कोरोना काल में तमाम बीमारियों से ूजझ रहे मरीज और उनके परेशान तीमारदारो को भी राहत मिली। उन्हें दवाइयां लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा। --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed