{"_id":"5ec279a88ebc3e9092149883","slug":"l-b-b-l-l132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज मिलने के बाद बरती जा रही लापरवाही, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज मिलने के बाद बरती जा रही लापरवाही, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किडनी पैशंट मरीज में मिले थे कोरोना के लक्षण, परिवार के लोग ले गए अस्पताल - स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को मामले की दी शिकायत - वसुंधरा सेक्टर-6 और सेक्टर-1 में भी कोरोना का मरीज मिला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हिंडन पार क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्विटर और फोन से सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद नहीं मिलती है। सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-1, वसुंधरा सेक्टर-6 की सोसायटी और वैशाली सेक्टर-5 से कोरोना मरीज मिलने के बाद कोई सैनिटाइजेशन नहीं हुआ। वसुंधरा सेक्टर-6 स्थित एक सोसायटी के आरडब्ल्यूए अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल को कोरोना पॉजिटिव आया है। उन्हें दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस रविवार की रात ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई। जबकि पति और सास व ससुर समेत अन्य लोग अभी तक घर पर हैं। वह लगातार होम क्वारंटीन में हैं। जबकि सोसायटी के 148 फ्लैटों में रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं। सभी लोग सोसायटी में सैनिटाइजेशन और मरीज के सम्पर्क में आने वाले लोगों समेत परिवार की सैंप्लिंग कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, वसुंधरा सेक्टर-1 में भी स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस मररीज को लेने पहुंची। इसके बाद अभी तक कालोनी में सैनिटाइजेशन और सीलिंग की व्यवस्थ नहीं हुई। उधर, वैशाली सेक्टर-5 में एक बुजुर्ग का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह किडनी के मरीज हैं वहां उनकी डायलिसीस होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीज के बारे में जानकारी होते ही सुबह के समय कालोनी के इकट्ठा हो गए। सभी ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए। जबकि कालोनी में सैनिटाइजेशन भी खानापूर्ति के लिए किया गया। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। ----------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन