{"_id":"591354344f1c1baa7c8532d9","slug":"kusumlata-pankaj-arrested-till-may-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कुसुमलता-पंकज को 25 तक गिरफ्तार कर पेश करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कुसुमलता-पंकज को 25 तक गिरफ्तार कर पेश करें’
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Thu, 11 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
‘कुसुमलता-पंकज को 25 तक गिरफ्तार कर पेश करें’
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा टेंडर घोटाला प्रकरण में फंसे यादव सिंह की फरार पत्नी कुसुमलता और ठेकेदार पंकज के मामले में कोर्ट ने सख्त रवैया अपना लिया है। सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने सीबीआई को फटकार लगाते हुए आदेश दिया है कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 मई तक हर हालत में कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन
ऐसा न होने पर सीबीआई विवेचक पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों के चौथी बार कुर्की प्रोसेस जारी रखने के आदेश दिए हैं। नोएडा के चर्चित टेंडर घोटाले में बुधवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में आरोपियों की पेशी थी।
विज्ञापन
डासना जेल में बंद रामेंद्र सिंह, देवी राम आर्य, राजीव कुमार, जेपी सिंह, आरडी शर्मा, ओमपाल सिंह, विनोद कुमार गोयल और प्रदीप गर्ग को पुलिस अभिरक्षा में पेश किया गया। मुख्य आरोपी यादव सिंह जो वर्तमान में लखनऊ कारागार में है, को भी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विशेष न्याययाधीश पवन कुमार तिवारी ने मामले में सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख नियत कर दी। सीबीआई लोक अभियोजक अनुराग मोदी ने कोर्ट को बताया कि फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार पंकज और यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इस पर विशेष न्यायाधीश ने आदेश दिया कि 25 मई तक सीबीआई हर हालत में कुसुमलता और पंकज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। अन्यथा सीबीआई विवेचक के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। न्यायाधीश ने फरार आरोपियों की फाइल अलग कर कोर्ट कार्रवाई शुरू करने की भी बात कही है।